Pronoun In Hindi – Meaning, Definition, Examples and Types

A word which is used instead of a noun or noun equivalent is called Pronoun. For Example:- I we, you, he, she, it, they, etc.

नमस्कार दोस्तों English Sikhe ब्लॉक पर आपका स्वागत है इस पोस्ट में हम लोग Parts Of Speech  के दूसरे भाग Pronoun , जिसे हिंदी में सर्वनाम भी कहा जाता है, बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करेंगे।


Read also


Noun in Hindi



Pronoun In Hindi


pronoun in hindi

सर्वनाम का परिभाषा हिंदी में संज्ञा के बदले जिन शब्दों का प्रयोग होता है उसे सर्वनाम कहते हैं। जैसे - मैं, हम लोग, तुम, तुम लोग, आप, आप लोग, वे लोग इत्यादि।

Definition of Pronoun in English — A word which is used instead of a noun or noun equivalent is called Pronoun.

Note:- Noun के repetition से बचने के लिए ही Pronoun का प्रयोग किया जाता है किसी भी वाक्य में एक ही Noun का प्रयोग बार-बार नहीं होता है इससे सेंटेंस की सुंदरता खत्म हो जाती है यही वजह है कि Noun के बदले Pronoun का प्रयोग किया जाता है।

For Example :-

राम एक शिक्षक है वह बहुत अच्छा पढ़ाता है।
Ram is your teacher, he teaches very well.

राम एक खिलाड़ी है वह क्रिकेट खेल रहा है।
Ram is a player, he is playing cricket.

महेश और सुरेश दोस्त है वह साथ-साथ पढ़ते हैं।
Mahesh and Suresh are friends, they study together.

उपर्युक्त वाक्य में He, They Pronoun है जिसका प्रयोग Noun के Repitition से बचने के लिए किया गया है।

Kinds of Pronoun in Hindi


  • Personal Pronoun(व्यक्तिवाचक सर्वनाम)
  • Interrogative Pronoun(प्रश्नवाचक सर्वनाम)
  • Reflexive Pronoun(निजवाचक सर्वनाम)
  • Emphatic Pronoun(बलदायक सर्वनाम)
  • Demonstrative Pronoun(संकेतवाचक सर्वनाम)
  • Indefinite Pronoun(अनिश्चयवाचक सर्वनाम)
  • Distributive Pronoun(वितरणवाचक सर्वनाम)
  • Reciprocal Pronoun(परस्परबोधक सर्वनाम)
  • Relative Pronoun(सम्बन्धवाचक सर्वनाम)

Personal pronoun in Hindi



वे Pronouns जो तीनों Pronouns जैसे First Person, Second Person तथा Third Person में प्रयुक्त होता है वह Personal Pronouns कहलाता है।

I, me, we, us, you, he, him, she, her, it, they, them इत्यादि Personal Pronouns के उदाहरण है जिसका प्रयोग Subjects के रूप में, Objects के रूप में या फिर किसी अन्य वस्तु से अधिकार दिखाने के लिए प्रयोग किया जाता है।

Personal Pronouns के प्रकार:- 

यह तीन प्रकार के होते हैं: -


  1. Subjective Pronoun
  2. Objective Pronoun 
  3. Possessive Pronoun


Personal Pronoun के प्रयोग का नियम


Rule 1:- 

यदि किसी Sentences में Verb के पहले Pronoun का प्रयोग हो तो वह Nomanative में होगा और यदि Pronoun का प्रयोग Verb के बाद हो तो objective case का प्रयोग होगा।

For Example:-


I beat him.

यहां Beat ( verb ) के पहले I है जो कि Nomanative Case में है और Verb के बाद है him है जो कि Objective Case में है।


Rule 2:- 

जब दो या दो से अधिक Personal Pronouns एक ही Sentences में हो तो उन्हें 231 के क्रम में लगाते हैं।

यानी, पहले 2nd Person, फिर 3rd Person और अंत में 1st Person का प्रयोग होता है।

For Example :-

You, he and I have finished this work. ( 231)
You and I are going to the market. ( 21 )

Rule 3:-

परंतु जब किसी पाप, दोष, भूल स्वीकार किया जाए तो विभिन्न Pronouns का प्रयोग करते समय Pronouns को 123 के क्रम में रखते हैं।

For Example:-

I, you and he have committed a sin. (123)
I and he had made a blunder. (13)

Rule 4:-
 
यदि दो Nomanative Pronoun के बीच तुलना हो तो A/than के बाद Nomanative Case के Pronoun का प्रयोग किया जाता है।

For Example:-

He is as fast as I.
He run faster than I.

लेकिन यदि दोनों Objective Pronor के बीच तुलना किया जाए तो As/than के पश्चात के Objective Case के Pronoun का प्रयोग किया जाता है।

Rule 5:-

यदि It का प्रयोग Subject के रूप में हो और उसके बाद be के किसी Form का प्रयोग हो तो उसके बाद Pronoun के Nomanative Case का प्रयोग किया जाता है।

For Example:-

It is I who am to blame.

Personal Pronoun Chart in Hindi


No. NominativeObjectivePossessive
1. I (मैं)me (मुझे)my (मेरा)
2. We (हम) us (हमें)our (हमारा)
3. You (तुम) you (तुम्हें)your (तुम्हारा
4.

You (तुम लोग)

you (तुम्हें)

your (तुम्हारा)
5. He (वह) him (उसे)his (उसका)
6. She (वह)her (उसे)her (उसका
7. It (यह)it (इसे)its (इसकी)


Interrogative Pronoun in Hindi


वैसे Pronoun जिसकी मदद से सवाल या प्रश्न पूछा जाता है। ( Interrogative pronoun is always used for asking a question )

Who, Whom, Whose, Which, What, सभी Integrative Pronoun के एग्जांपल है।

Who — कौन
Whom — किसे/किसको
Whose — किसका
Which — किसका
What — क्या

ध्यान दें :– Who, Whom, Whose का प्रयोग केवल व्यक्तियों के लिए किया जाता है। अतः इसका प्रयोग किसी Non living thing ( निर्जीव ) या वस्तु के लिए नहीं किया जायेगा।

Who का प्रयोग:–

Subject का पता लगाने में Who का प्रयोग किया जाता है।

For Example –

The children are playing football.

Question:— Who are playing football?
Answers:– Children

Rahul is playing cricket.

Question:– who is playing cricket?
Answer:– Rahul

Whom का प्रयोग :–

Object (कर्म) का पता लगाने के लिए Whom का प्रयोग किया जाता है।

For Example :– 

She has invited her friends.

Question:– Whom has she invited?
Answer:– Her friends

Whose का प्रयोग:–

मालिक का पता लगाने के लिए Whose का प्रयोग किया जाता है।

For Example:–

That bus is mine.

Question:– Whose is that bus?
Answer:–Mine

ध्यान दें:– Whom के पहले Preposition के रूप में By का प्रयोग किया जाता है जबकि Who जिस सेंटेंस में प्रयोग होता है उस सेंटेंस में Preposition का प्रयोग सबसे अंत में किया जाता है।

For Example:– 

By whom was the Geeta written? ( Right )
By who was the Geeta written? ( Wrong )

ऊपर दिए गए Sentence में Who के पहले by का प्रयोग नहीं होगा। इस Sentence को हम ऐसे बना सकते हैं।

Who was the Geeta written by?

Which का प्रयोग:–

  • इसका प्रयोग Subject या Object का पता लगाने के लिए किया जाता है।
  • Which का प्रयोग व्यक्तियों एवं वस्तुओं दोनों के लिए किया जाता है।
  • Selection/Choice (विकल्प/चुनाव) के लिए किया जाता है।

For Example:–

Which is your pen?
Which of these pens do you like most?
Which is your friend?
Which of the flowers do you like most?

What का प्रयोग:–

1. Subject एवं Object का पता लगाने के लिए किया जाता है।

For Example:– 

What is your name?
What have you found?

2. What का प्रयोग निर्जीव के लिए किया जाता है।

For Example:–

What is there?
What has happened?

3. किसी व्यक्ति के पद/पैशा  ( Profession ) के बारें में बात करने या पता लगाने के लिए किया जाता हैं।

For Example:–

What are you?
What is he?
What is that man?
What is your profession?
What is your sister?

Important :– what एवं Which के साथ Preposition का प्रयोग होता है।

For Example:– 

आप किस स्कूल में पढ़ते हैं?
In which school do you read?
Or,
Which school do you read in ?

तुम किस चीज पर देख हो।
At what are you looking?
Or, 
What are you looking at?

वह किस ट्रेन से आ रही है?
By which train is he coming ?

Or,

which train is coming by?

किस लड़के ने तुम्हें पीटा?
Which boy beat you?

Reflexive Pronoun (निजवाचक सर्वनाम)


myself, ourselves, yourself, yourselves, himself, herself, itself और themselves सभी Reflexive Pronoun होता है जब इनका प्रयोग से काम करने का असर स्वयं करता पर पड़ता है।

For Example:-

राम ने खुद को चोट पहुंचाया।
Ram hurts himself.

तुमने अपने आपको बर्बाद किया।
You ruined yourself.

मैं अपने आपको मदद कर सकता हूं।
I can help myself.

यहां चोट पहुंचाने, बर्बाद करने और मदद करने का असर खुद कर्ता पर हैं इसलिए इन वाक्यों में himself, yourself और myself Reflexive Pronoun हैं।

Emphatic Pronoun (बलदायक सर्वनाम)

myself, ourselves, yourself, yourselves, himself, herself, itself और themselves सभी Emphatic Pronoun होता है जब इनका प्रयोग से वाक्य में Noun या Pronoun पर जोर देने के लिए किया जाता है।

For Example :-

मैंने स्वयं तुमको पीटा।
I beat you myself.

उसने खुद ऐसा किया।
He himself did it.

तुम इसे स्वयं सुन सकते हो।
You yourself can hear it.

Demonstrative Pronoun ( संकेतवाचक सर्वनाम )


जिस Pronoun से व्यक्तियों या वस्तुओं को सूचित या Point Out किया जाता हैं उसे Demonstrative Pronoun कहा जाता हैं।

For Example:-

यह राधा हैं।
This is Radha.

यह कुर्सी है।
This is chair.

Note:- 
  • This, That, These, और Those Demonstrative Pronoun हैं।
  • This और That Singular हैं जबकि These और Those Plural हैं।
  • This और These का प्रयोग नजदीक के वस्तु को सूचित करने के लिए किया जाता हैं।
  • That और Those का प्रयोग दूर के वस्तुओं को सूचित करने के लिए किया जाता हैं।
  • This, That, These, और Those के बाद यदि Noun का प्रयोग किया जाता हैं तो यह Demonstrative Adjective होता हैं।

This और These का प्रयोग का नियम


1.  This का प्रयोग तब किया जाता है जब कोई वस्तु संख्या में एक हो और वह नजदीक में हो।


For Example:-

यह एक कलम हैं।
This is a pen.

यह एक किताब है।
This is a book.

यह एक घर है।
This is a house.

यह एक लड़की है।
This is a girl.

2. These का प्रयोग तब किया जाता है जब कोई वस्तु संख्या में एक से अधिक हो और वह नजदीक में हो।

For Example:-

ये कलमें हैं।
These are pens.

ये किताबें हैं।
These are books.

ये घरें हैं।
These are houses.

ये लड़कियां हैं।
These are girls.

That और Those के प्रयोग के नियम


1. That का प्रयोग तब किया जाता है जब कोई वस्तु संख्या में एक हो और वह दूर में हो।

For Example:-

वह एक लड़का है।
That is a boy.

वह एक घड़ी है।
That is a watch.

वह एक मोमबत्ती है।
That is a candle.

वह एक नारियल है।
That is a coconut.

2. Those का प्रयोग तब किया जाता है जब कोई वस्तु संख्या में एक से अधिक हो और वह दूर में हो।

For Example:-

वे लड़के हैं।
Those are boys.

वे किताबें हैं।
Those are books.

वे आदमी हैं।
Those are men.

वे कुत्ते हैं।
Those are dogs.

Indefinite Pronoun


जिस Pronoun से निश्चित व्यक्ति या वस्तु का बोध नहीं होता हैं उसे Indefinite Pronoun कहते हैं।

For Example:-

सभी बुद्धिमान हैं।
All are wise.

किसी ने वह काम किया है।
Somebody has do that work.

वहां कोई जा नहीं सकता हैं।
None can go there.

कुछ मूर्ख हैं।
Some are foolish.

इनमें से कोई भी विद्यार्थी नहीं है।
None of them are student.

Note:-

1. Indefinite = In  + Definite 

In = नहीं 
Definite = निश्चित 

अर्थात वैसे Pronoun जो निश्चित नहीं हैं।

2. Some one, Somebody, No one, No body, Any one, Any body, Every one, और Every body Indefinite Pronoun हैं। और इनका प्रयोग व्यक्तियों के लिए किया किया जाता है।

उपर्युक्त सभी Word Singular हैं तथा इनके साथ हमेशा Singular Verb का प्रयोग किया जाता हैं।

For Example:-

Somebody has stolen my pen.

Any body can go there.

3. Somebody, Nothing, Anything, Everything, वस्तुओं के लिए प्रयोग होने वाले Indefinite Pronoun हैं।
ये सभी Pronoun भी Singular होते है और इनके साथ Singular Verb का प्रयोग होता हैं।

For Example:-

Nothing is good.
Something is bad.

4.  Some, Most, Any, All, Few, One भी Indefinte Pronoun हैं।


COMMENTS

Name

conjunction,1,Grammar,9,Meaning-In-Hindi,5,Modals,6,preposition,6,quiz,11,Tense,13,verb,6,Vocabulary,24,
ltr
item
ENGLISH SIKHE : Pronoun In Hindi – Meaning, Definition, Examples and Types
Pronoun In Hindi – Meaning, Definition, Examples and Types
A word which is used instead of a noun or noun equivalent is called Pronoun. For Example:- I we, you, he, she, it, they, etc.
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEihYvW0CaWd9ILKR_exNR8U8Phr5mufLv2C1ONzQDkeYGcQawW4mZJiLmiDffh9yxe-TzwCgQPdFODVU2tmC0lHm2QYPRGUbVsmHVHwdz4t1sEZfWEtBwfhhJ2Ld-YoDqGBd_BpZ7rWf85jdCQLrnBBa9dbXPRegxDNWKz1lD2Jo3RdMSsXgVOPzpWU/s16000/pronoun-in-hindi.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEihYvW0CaWd9ILKR_exNR8U8Phr5mufLv2C1ONzQDkeYGcQawW4mZJiLmiDffh9yxe-TzwCgQPdFODVU2tmC0lHm2QYPRGUbVsmHVHwdz4t1sEZfWEtBwfhhJ2Ld-YoDqGBd_BpZ7rWf85jdCQLrnBBa9dbXPRegxDNWKz1lD2Jo3RdMSsXgVOPzpWU/s72-c/pronoun-in-hindi.jpg
ENGLISH SIKHE
https://www.englishsikhe.xyz/2022/11/pronoun-in-hindi-with-example.html
https://www.englishsikhe.xyz/
https://www.englishsikhe.xyz/
https://www.englishsikhe.xyz/2022/11/pronoun-in-hindi-with-example.html
true
2742985006088533946
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content