Use Of On In Hindi– 1) स्तिथि को स्पष्ट करने के लिए, 2) Surface के लिए , 3) Day और Date के पहले, 4)Special Place या Certain Place के लिए
नमस्कार दोस्तों English Sikhe ब्लॉग पर आपका स्वागत है इस पोस्ट में हम On का प्रयोग ( Use Of On In Hindi ) के बारे में जानेंगे।
Use Of On In Hindi | On का प्रयोग
1. On का प्रयोग स्तिथि को स्पष्ट करने के लिए किया जाता है।
जैसे–
उसने Social behaviour पर एक किताब लिखा है।
He has written a book on social behaviour.
वह इस विषय पर एक घण्टे से बोल रही है।
She has been speaking for an hour on that subject.
क्या तुम friendship पर एक निबंध लिख सकते हो?
Can you write an essay on friendship?
2. On का प्रयोग तब किया जाता है जब कोई वस्तु किसी दुसरे वस्तु पर रखा होता है या स्पर्स ( Touch ) कर रहा होता है।
जैसे–
एक किताब कुर्सी पर रखा है।
There is a book on the chair.
वह कुर्सी पर बैठी थी।
She was sitting on the chair.
मेरे सर पर टोपी है।
A cap is on my head.
वह बेंच पर बैठ गया।
He sat on the bench.
वह पहाड़ पर खड़ा है।
He is standing on the mountain.
3. On का प्रयोग Surface के लिए किया जाता है।
जैसे–
On the wall, On the ceiling, On the floor, On the carpet, On the meena, On the earth etc.
वह तस्वीर को दीवार पर लटका रहा है।
He is hanging the picture on the wall.
4. Day और Date के पहले On का प्रयोग किया जाता है।
जैसे–
On Sunday, On Monday, On 15th August etc.
मैं सोमवार को अपने गांव जाऊंगा।
I shall go to my village on Monday.
हम सोमवार को नहीं खेलते हैं।
We don't play on Monday.
वह 2 फरवरी को अपने गांव जाएगी।
She will go to her village on February 2.
भारत 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ था।
India became free on 15th August 1947.
मैं रविवार को फ्री हूं।
I am free on Sunday.
5. On का प्रयोग Special Place या Certain Place के बारे में बताते वक्त करते हैं।
जैसे–
हम पिकनिक पर जा रहे हैं।
We are going on a picnic.
मैं यात्रा पर जाना चाहता हूं।
I want to go on a trip.
COMMENTS