Present Continuous Tense In Hindi
Present Continuous Tense की पहचान

Affirmative Sentences
- सबसे पहले subject को लिखा जाता है।
- subject के बाद helping verb (is,am,are) का प्रयोग subject के number और person के अनुसार किया जाता है।
- उसके बाद मुख्य क्रिया (main verb) को लिखा जाता है।
- फिर बचें हुए शब्दो को लिखा जाता है।
subject + is,am,are + V-ing + other words.
Person | singular | Plural |
---|---|---|
First person | मै स्कूल जा रहा हूं। I am going to school. |
हमलोग स्कूल जा रहे हैं। We are going to school. |
Second Person |
तुम स्कूल जा रहे हो। You are going to school. आप स्कूल जा रहे हैं। You are going to school. |
तुमलोग स्कूल जा रहे हो। You are going to school. आपलोग स्कूल जा रहे हैं। You are going to school. |
Third Person | वह स्कूल जा रहा है। He is going to school. वह स्कूल जा रही हैं। She is going to school. राम स्कूल जा रहा है। Ram is going to school. |
वे लोग स्कूल जा रहे हैं। They are going to school. बच्चे स्कूल जा रहे हैं। The children are going to school. |
Present Continuous Tense Affirmative Sentences Example
Negative Sentences
- सबसे पहले सब्जेक्ट लिखें
- फिर helping verb अर्थात् कर्ता के अनुसार Is, Am या Are का प्रयोग करें।
- इसके बाद not लिखें।
- फिर Verb की Fourth Form को लिखें।
- इसके बाद Object को लिखें।
- इसके बाद Complement को लिखें।
subject + is,am,are + not + V-ing + other words.
Some Quiz For Practice
Interrogative Sentences
- सबसे पहले Helping verb का प्रयोग Subject के अनुसार करें।
- इसके बाद subject का प्रयोग करें।
- इसके बाद Verb की fourth form का प्रयोग करें।
- इसके बाद बचें हुए शब्दों का प्रयोग करें।
Is,Am,Are + Subject + V-ing + other words?
Negative-Interrogative Sentence
Is,Am,Are+Subject+not+V-ing+other words?
Interrogative Sentence with 'Wh' family
- सबसे पहले wh word लिखें फिर helping Verb का प्रयोग subject के अनुसार करें।
- फिर Subject का प्रयोग करें।
- फिर Verb की fourth form का प्रयोग करें।
- फिर बंचे हुए शब्दों का प्रयोग करें।
Wh - word + Is,Am,Are + Subject + V-ing + other words?
Negative-Interrogative Sentences with 'wh' family
- सबसे पहले wh-word लिखें फिर helping verb का प्रयोग subject के अनुसार करें।
- फिर Subject और not का प्रयोग करें ।
- फिर Verb की fourth form का प्रयोग करें।
- फिर बंचे हुए शब्दों का प्रयोग करें।
Wh - word + is,am,are + subject + not + V-ing + other words?
Why are you not sending that child?
मोहन नदी के किनारे कैसे नहीं बैठा है?
How is Mohan not sitting on the bank of the river?
गांव के लोग सब्जियां क्यों नहीं उपजा रहे हैं?
Why are the villagers not growing vegetables?
तुम व्यायाम क्यों नहीं कर रहे हो?
Why aren't you taking exercises?
तुम बच्चों को कैसे नहीं तंग कर रहे हो?
How are you not troubling the children?
आप लोग मिठाई कैसे नहीं खा रहे हैं?
How are you not eating sweets?
राम और सीता पार्क में क्यों नहीं घूम रही है?
Why are Ram and Sita not walking in the park?
तुम्हारे पिताजी तुम्हारा सहायता कैसे नहीं कर रहे हैं?
How is your father not helping you?
वह अपने पति के बात क्यों नहीं मान रही है?
Why is she not listening to her husband?
महिलाएं कपड़े साफ कहां नहीं कर रही है?
Where are the women not cleaning the clothes?
Present Continuous Tense All Structures
- subject + is,am,are + V-ing + other words.
- subject + is,am,are + not + V-ing + other words.
- Is,Am,Are + Subject + V-ing + other words?
- Is,Am,Are + Subject + not + V-ing + other words?
- Wh - word + is,am,are + Subject + V-ing + other words?
- Wh - word + is,am,are + Subject + not + V-ing + other words?
![]() |
Present Continuous Tense All Structures |
Use Of Present Continuous Tense In Hindi
वे लोग बूढ़ा से बूढ़ा होते जा रहे है।
They are getting older and older day by day.
वह धनी से धनी होता जा रहा है।
He is getting richer and richer.
ऐसे वाक्यों का अंग्रेजी अनुवाद करते वक्त निचे दिए गए step को follow करें
step 1 subject को पहले लिखें।
step 2 subject के बाद helping verbs का प्रयोग करे।
step 3 helping verb के बाद geting / growing / becoming इनमे से किसी एक का प्रयोग कर सकते हैं।
step 4 इसके बाद double comparative का प्रयोग करे।
step 5 इसके बाद other words का लिखें।
2. इस Tense का प्रयोग भविष्य के कार्यक्रम/निर्णय/पूर्वनिर्धारित योजना का बोध करने के लिए किया जाता है।
जैसे–
वह कल दिल्ली जा रही है।
He is going to delhi tomorrow.
मैं एक कार खरीदने जा रहा हूँ।
I am going to buy a car.
मैं खेलने जा रहा हूँ।
I am going to play.
मैं सोने जा रहा हूँ।
I am going to sleep.
वे लोग पढ़ने जा रहे हैं।
They are going to read.
3. वर्तमान में चल रही घटनाओं का बोध करने के लिए इस Tense का प्रयोग किया जाता है।
जैसे–
मैं खाना खा रहा हूँ।
I am eating food.
वह पढ़ रही है।
She is reading.
मैं किताब पढ़ रहा हूँ।
I am reading a book.
सीता सो रही है।
Sita is sleeping.
मैं कहानी लिख रहा हूँ।
I am writing a story.
4. इस Tense का प्रयोग वैसे वाक्यों के लिए किया जाता है जो वर्तमान में नहीं होता है परन्तु अक्सर वह कार्य हुआ करता है।
जैसे–
मैं आजकल कहानी लिख रहा हूँ।
I am writing a story these days.
मैं इन दिनों पढ़ रहा हूँ।
I am reading these days.
Important Points of Present Continuous Tense
1. कुछ ऐसे भी वाक्य होता है जो बनावट से प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस का नहीं लगता है परन्तु उसका अनुवाद प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस में किया जाता है।
वह सोया है।
हमलोग यहाँ पर बैठे हैं।
राम अपने घर में सोया है।
राम अपने घर में बैठा है।
इन सब वाक्यों का बनावट भले ही प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस के पहचान के अनुसार नहीं है परन्तु ये सारे वाक्य इसके डेफिनेशन को satisfy कर रहा है अर्थात इन सारे वाक्यों से पता चलता है की कार्य जारी है यदि हम पहले उदाहरण को देखे 'वह बैठा है ' तो इससे यह पता चल रहा है कि कार्य जारी है। इसलिए इनका अनुवाद Present Continuous Tense के अनुसार किया जाएगा।
He is sleeping.
We are sitting here.
Ram is sleeping in his house.
Ram is sitting in his house.
Present Continuous Tense Examples in Hindi to English
- मैं पढ़ रहा हूँ ।
- I am reading.
- उसकी गाय घांस खा रही है।
- His Cow is eating grass.
- मेरा भाई कल आ रहा है।
- My brother is coming tomorrow.
- दीपक जोर जोर से हँस रहा है।
- Deepak is laughing laudly.
- बच्चा दूध पी रहा है।
- The child is drinking milk.
- मैं क्यों जा रहा हूँ?
- Why am I going?
- हमलोग क्या कर रहे हैं?
- What is we doing?
- हमलोग क्या पढ़ रहे हैं?
- What are we reading?
- क्या वे लोग बाजार जा रहा है?
- Are they going to the market?
- क्या वे लोग बाजार नहीं जा रहा है?
- Are they not going to the market?
- आपका पत्नी नदी के किनारे बैठी है।
- Your wife is sitting on the bank of river.
- तुम्हारा भाई धूप में खड़ा है।
- Your brother is standing in the sun.
- मैं अपने पापा से एक घड़ी खरीदवाने जा रहा हूं।
- I am going to make my father buy a watch.
- राधा और श्याम अगले वर्ष मुंबई जा रहे हैं।
- Radha and Shyam are going to Mumbai next year.
- राधा मुझे संदेश नहीं भेज रही है।
- Radha is not sending me a message.
- इस समय भारी वर्षा नहीं हो रही है।
- It is not raining heavily this time.
- हम लोग उस जगह पर नहीं जा रहे हैं।
- We are not going to that place.
- राकेश और मुकेश शराब नहीं पी रहे हैं।
- Rakesh and Mukesh are not drinking wine.
- क्या आप हवाई जहाज से दिल्ली जा रहे हैं?
- Are you going to Delhi by aeroplane?
- क्या राम मेरी प्रशंसा कर रहा है?
- Is Ram praising me?
- क्या रवीना खाना बना रही है?
- Is Raveena cooking food?
- क्या राधा श्याम से मिलने जा रही है?
- Is Radha going to meet Shyam?
- क्या तुम इसे समझने की कोशिश नहीं कर रहे हो?
- Are you not trying to understand this?
- क्या मदन कल दिल्ली से नहीं आ रहा है?
- Is Madan not coming from Delhi?
- क्या लक्ष्मण इस पुस्तक को नहीं खरीद रहा है?
- Is Lakshman not buying this book?
- क्या गरीब लोग अपना श्रम नहीं बेच रहे हैं?
- Are the poor not selling their labour?
- सीता नृत्य करने कब जा रही है?
- When is Sita going to dance?
- मदन और किशोर क्या करने जा रहे हैं?
- What are Madan and Kishore going to do?
- आप अपने जीवन से कैसे लड़ रहे हैं?
- How are you fighting with your life?
- आप शांति की खोज में क्यों जा रहे हैं?
- Why are you going to search for peace?
- बच्चा क्यों नहीं रो रहा है?
- Why is the child not crying?
- तुम दूध लाने क्यों नहीं जा रहे हो?
- Why are you not going to bring milk?
- तुम अपने दोस्त से क्यों नहीं मिलने जा रहे हो वह आने वाला है?
- Why are you not going to meet your friend, he is about to come?
- मैं कैसे नहीं एक डॉक्टर बनने जा रहा हूं?
- How am I not going to be a doctor?
Verb की First Form से Verb की Fourth Form बनाने के सभी नियम
Present Continuous Tense Exercises With Answers
Exercise – 1
- आपका भाई मेरे भाई के साथ खेल रहा है।
- शिक्षक हमें पढ़ा रहे हैं।
- कल मैं एक घड़ी खरीदने जा रहा हूं।
- मां मेरे लिए एक खास पकवान बना रही है।
- मैं टीवी पर न्यूज़ देख रहा हूं।
- मैं कल बाहर जा रहा हूं।
- राधा एक निबंध लिख रही है।
- राधा की मां भोजन पका रही है।
- तुम लोगों के मित्रगण जोर जोर से हंस रहे हैं।
- आपका भाई का बेटा यहां खेल रहा है।
- सीता की बहन गाना गा रही है।
- मेरा दोस्त कुछ करने जा रहा है।
- राधा की बहन आजकल संगीत सीख रही है।
- आपके भाई लोग अगले वर्ष आ रहे हैं।
- तुम और तुम्हारे पिताजी अगले सप्ताह दिल्ली जा रहे हैं।
- श्याम का पिताजी कल एक नई गाड़ी खरीदने जा रहे हैं।
- मेरे मित्र गण मेरे साथ सोमवार को पिकनिक पर जा रहे हैं।
Exercise – 2
- वह एक कहानी नहीं पढ़ रहा है।
- राहुल मोहन और गीता झूठ नहीं बोल रहा है।
- राम और मोहन मैच नहीं देख रहा है।
- हम लोग पैसा नहीं बचा रहे हैं।
- सीता बाजार में फल नहीं बेच रही है।
- हम लोग आज अमेरिका नहीं जा रहे हैं।
- आपका बेटा स्कूल नहीं जा रहा है।
- कल भैरव मेला देखने नहीं जा रहा है।
- मैं तुमको नहीं ठग रहा हूं।
- राधा अभी जोर जोर से नहीं हंस रही है।
- राम और मोहन हो हल्ला नहीं कर रहे हैं।
- रमेश की मां घर नहीं जा रही है।
- राधा और सीता यह किताब नहीं पढ़ रही है।
- तुम्हारी पत्नी अभी नहीं टहल रही है।
- रमेश और मुकेश इस समय क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं।
- श्याम का भाई अगले महीने एक नई गाड़ी खरीदने नहीं जा रहा है।
- राधेश्याम कुछ नहीं करने जा रहा है।
Exercise – 3
- क्या अभी आप नाश्ता कर रहे हैं?
- क्या राधा खरीदारी के लिए जा रही है?
- क्या पाइप से पानी टपक रहा है?
- क्या हम लोग अपने ही विनाश की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं?
- क्या उसे देर हो रही है?
- क्या आपके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है?
- क्या बच्चे जोर से बात कर रहे हैं?
- क्या तुम्हारे शिक्षक तुम्हें पढ़ा रहे हैं?
- क्या आप लोग श्याम की मदद कर रहे हैं?
- क्या कुत्ता अपनी दुम हिला रहा है?
- क्या गौरी रो रही है?
- क्या गौरी मेरी पुस्तक पढ़ रही है?
- क्या बच्चे कल स्कूल जा रहे हैं?
- क्या राधा तुम्हारी मदद कर रही है?
- क्या संदीप अगले वर्ष एक नई गाड़ी खरीदने जा रहा है?
- क्या नंदनी पत्र लिख रही है?
- क्या राम और पुरुषोत्तम अगले सप्ताह परीक्षा दे रहे हैं?
- क्या रमन अगले सप्ताह प्राचार्य से मिल रहा है?
- क्या रीता सोने जा रही है?
Exercise – 4
- क्या आजकल लोग योगा नहीं कर रहे हैं?
- क्या वह बिना घूस के काम नहीं कर रहा है?
- क्या राहुल अपना काम इमानदारी से नहीं कर रहा है?
- क्या तुम गिटार नहीं बजा रहा हो?
- क्या दुकानदार किराने का सामान नहीं बेच रहा है?
- क्या लड़के गणित नहीं पढ़ रहे हैं?
- क्या सीता एक चिट्ठी नहीं लिख रही है?
- क्या राधा अनार नहीं खा रही है?
- क्या वह कक्षा में नहीं सो रही है?
- क्या तुम टीवी नहीं देख रहे हो?
- क्या गीता अगले महीने शादी करने नहीं जा रही है?
- क्या राधा तुमसे बात करने नहीं जा रही है?
- क्या श्याम तुम्हारे पास नहीं जा रहा है?
- क्या मेरे पिताजी नहीं सोए हैं?
- क्या मेरी माता नदी के किनारे नहीं खड़ी है?
- क्या वह नई साड़ी नहीं पहनी है?
- क्या भोला जूते नहीं पहने हैं?
Exercise – 5
- शिक्षक क्या पढ़ा रहे हैं?
- वह आपको क्या कह रहा है?
- तुम मेरी मदद क्यों कर रहे हो?
- तुम उसको दोष क्यों दे रहे हो?
- तुम क्या खरीदने के लिए जा रहे हो?
- आप मुझे क्यों चढ़ा रहे हो?
- आपका भाई स्कूल कब जा रहा है?
- तुम अपने दोस्त की सहायता कब कर रहे हो?
- वह तुम्हारा इंतजार क्यों कर रहा है?
- रवि और रोशन राहुल से क्यों लड़ रहा है?
- वह अभी साइकिल क्यों चला रहा है?
- तुम लोग पिकनिक कब मना रहे हो?
- भारत की जनता अपनी जिम्मेवारी कैसे समझ रही है?
- राम क्या कर रहा है?
- राम और श्याम इस देश के लिए कड़ी मेहनत क्यों कर रहा है?
- तुम इस काम को कैसे कर रहे हो?
Exercise – 6
- राधा किताब क्यों नहीं पढ़ रही है?
- आप मुझे अंग्रेजी क्यों नहीं पढ़ा रहे हैं?
- चिड़िया क्यों नहीं चहचहा रही है?
- राम अपनी बहन के साथ क्यों नहीं जा रहा है?
- तुम अपने पिताजी से बात क्यों नहीं कर रहे हो?
- पूनम अपनी बहन के लिए एक उपहार खरीदने की योजना क्यों नहीं बना रही है?
- आज रात हम लोग क्यों नहीं मिल रहे हैं?
- राम अपना बोर्ड परीक्षा की तैयारी क्यों नहीं कर रहा है?
- भवानी नृत्य प्रतियोगिता में भाग कैसे नहीं ले रही है?
- तुम लोग अपने जीवन का आनंद कैसे नहीं ले रहे हो?
- तुम मुझे वह बात क्यों नहीं बता रहे हो?
- सीता तुम्हारी मदद क्यों नहीं कर रही है?
- कौन इन दिनों जल की समस्या नहीं झेल रहा है?
- श्याम कल एक कंप्यूटर क्यों नहीं खरीद रहा है?
Answers
Answer of Exercise – 1
- Your brother is playing with my brother.
- The teacher is teaching us.
- Tomorrow, I am going to buy a watch.
- Mother is cooking a special dish for me.
- I am watching the news on TV.
- I am going out tomorrow.
- Radha is writing an essay.
- The mother of Radha is cooking food.
- Your friends are laughing loudly.
- The son of your brother is playing here.
- The sister of Sita is singing a song.
- My friend is going to do something.
- The sister of Radha is learning a music now a day.
- Your brothers are coming next year.
- You and your brother are going to Delhi next week.
- The father of Shyam is going to buy a new car tomorrow.
- My friends are going on a picnic with me on Monday.
Answer of Exercise – 2
- He is not reading a story.
- Ram Mohan and Geeta are not telling a lie.
- Ram and Mohan are not watching the match.
- We are not saving money.
- Sita is not selling vegetables in the market.
- We are not going to America today.
- Your son is not going to school.
- Bhairav is not going to visit the fair tomorrow.
- I am not cheating you.
- Radha is not laughing loudly now.
- Ram and Mohan are not making a noise.
- The mother of Ramesh is not going home.
- Radha and Sita are not reading this book.
- Your wife is not walking now.
- Ramesh and Mukesh not going to play cricket this time.
- The brother of Shyam is not going to buy a new car next month.
- Radheshyam is not going to do something.
Answer of Exercise – 3
- Are you having breakfast now?
- Is Radha going for shopping?
- Is water taking from the pipe?
- Are we rapidly moving towards our own destruction?
- Is he getting let?
- Is your health improving?
- Are the children talking loudly?
- Is your teacher teaching you?
- Are you helping Shyam?
- Is the dog waving its tail?
- Is Gauri crying?
- Is Gauri reading my book?
- Are the children going to school tomorrow?
- Is Radha helping you?
- Is Sandeep going to buy a new car next year?
- Is Nandani writing a letter?
- Are Ram and Purushottam appearing at the examination next week?
- Is Rahman meeting the principal next week?
- Is Rita going to sleep?
Answer of Exercise – 4
- Are people not doing yoga nowadays?
- Is he not working without bribe?
- Is Rahul not doing his work honestly?
- Aren't you playing the guitar?
- Is the shopkeeper not selling groceries?
- Are the boys not studying maths?
- Is Sita not writing a letter?
- Is Radha not eating pomegranate?
- Is she not sleeping in the class?
- Are you not watching TV?
- Is Geeta not going to marry next month?
- Is Radha not going to talk with you?
- Is Shyam not going to you?
- Is my father not sleeping?
- Is my mother not standing on the bank of river?
- Is she not wearing a new saree?
- Is Bhola not wearing the Shoes?
Answer of Exercise – 5
- What are the teachers teaching?
- What is he telling you?
- Why are you helping me?
- Why are you blaming him?
- What are you going to buy?
- Why are you teasing me?
- When is your brother going to school?
- When are you helping your friend?
- Why is he waiting for you?
- Why are Ravi and Roshan fighting with Rahul?
- Why is he cycling now?
- When are you celebrating a picnic?
- How are the people of India understanding their responsibilities?
- What is Ram doing?
- Why are Ram and Shyam doing hard work for this country?
- How are you doing this work?
Answer of Exercise – 6
- Why is Radha not reading the book?
- Why aren't you teaching me English?
- Why is the bird not chirping?
- Why is Ram not going with his sister?
- Why aren't you talking to your father?
- Why is Poonam not planning to buy a gift for her sister?
- Why are we not meeting tonight?
- Why is Ram not preparing for his board exam?
- How is Bhavani not taking part in the dance competition?
- How are you not enjoying your life?
- Why are you not telling me that matter?
- Why is Sita not helping you?
- Who is not facing water problem these days?
- Why is Shyam not buying a computer tomorrow?
Thank you sir..😊
ReplyDeleteThank you sir..😊
ReplyDeleteThank you sir
ReplyDeleteGood sir
ReplyDeleteThe content is really unique and from others the quality of sentence and also level is good
ReplyDeleteVery nice sir
ReplyDelete