नमस्कार दोस्तों English Sikhe ब्लॉग पर आपका स्वागत है। आज के इस पोस्ट में Present Indefinite Tense के पहचान, रूल, सभी फॉर्मूला और उदाहरन आद...
नमस्कार दोस्तों English Sikhe ब्लॉग पर आपका स्वागत है। आज के इस पोस्ट में Present Indefinite Tense के पहचान, रूल, सभी फॉर्मूला और उदाहरन आदि को पढ़ेंगे। इस पोस्ट में हम सिंपल प्रेजेंट टेंस हिंदी में अच्छे से समझेंगे।
साथ ही इस पोस्ट से आप सिंपल प्रेजेंट टेंस की एक्सरसाइज भी बना सकते हैं।
Present Indefinite Tense In Hindi
Present Indefinite Tense के वाक्यों से यह ज्ञात होता है कि कार्य अक्सर वर्तमान में होता है। जैसे– वह सुबह में जल्दी उठा करता है।, तुम अंग्रेजी पढ़ते हो। प्रेजेंट इंडेफिनिट टेंस का प्रयोग चिरंतन सत्य, सिद्धांत और स्थायी कार्य आदि को व्यक्त करने के लिए किया जाता है।
Helping Verb– सिंपल प्रेजेंट टेंस के Affirmative sentence को छोड़कर सभी प्रकार के Sentence में Do या Does का प्रयोग किया जाता है। Do का प्रयोग First Person, second person और Third person plural subject के साथ किया जाता है जबकि Does का प्रयोग Third Person Singular Subject के साथ किया जाता है।
हम इसको ऐसे भी समझ सकते हैं कि
I, We, You, They और Plural Noun के साथ helping verb के रुप में do का प्रयोग किया जाता है। और He, She और Singular Noun के साथ Does का प्रयोग किया जाता है।
Main Verb– सिंपल प्रेजेंट टेंस में Main Verb के रूप में Affirmative Sentences में Verb की First Form और Fifth form का प्रयोग किया जाता है। Third Person Singular Subject के साथ verb की fifth form का प्रयोग किया जाता है और बाद बाकि subject के साथ verb की first form का प्रयोग किया जाता है। और Affirmative Sentences को छोड़कर सभी Sentences में Verb की First Form का प्रयोग किया जाता है।
या,
हम इसको ऐसे भी समझ सकते हैं कि
I, We, You, They और Plural Noun के साथ Main Verb के रुप में Verb की First Form का प्रयोग किया जाता है। और He, She और Singular Noun के साथ Verb की Fifth Form का प्रयोग किया जाता है।
इसे पढ़ें–
Present Indefinite Tense की पहचान
यदि किसी हिंदी वाक्य क्रिया के अंत में ता है,ती है, ते है, तो हैं इत्यादि रहे तो उस वाक्य का अनुवाद Present Indefinite Tense के अनुसार जाता है। प्रेजेंट इंडेफिनिट टेंस को Simple Present Tense भी कहते हैं।

Affirmative Sentences
Present Indefinite Tense Affirmative Sentences को English में Translate करने के नियम :-
- subject को सबसे पहले लिखें।
- subject को लिखने के बाद Verb की First Form या Fifth Form का प्रयोग Subject के अनुसार करें।
- इसके बाद other words को लिखें।
Note– 1. यदि subject, third person singular number में हो तो verb कि fifth form का प्रयोग किया जाता है।
2. Other words में object और complement आता है इसकी चर्चा हम आगे अच्छे से करेगें।
Person | Singular | Plural |
---|---|---|
First Person | मैं दिल्ली में रहता हूं। I live in delhi. |
हमलोग दिल्ली में रहते हैं। We live in delhi. |
Second Person | तुम आम खाते हो। You eat mango. आप आम खाते हैं। You eat mango. |
तुमलोग आम खाते हो। You eat mango. आपलोग आम खाते हैं। You eat mango. |
Third Person | वह/यह/राम स्कूल जाता है। He/She/It/Ram goes to School. |
वे लोग स्कूल जाते हैं। They go to school. |
Structure
Subject + V1/V5 + Other words.
सिंपल प्रेजेंट टेंस एग्जांपल
सीता और राधा पार्क में टहलने के लिए जाती है।
Sita and Radha go for a walk in the park.
Sita and Radha go for a walk in the park.
राम वहां व्यायाम किया करता है।
Ram takes exercises there.
राम 4 घंटे के बाद घर वापस आता है।
Ram comes back home after 4 hours.
राधा सुबह में नाश्ता करती है।
Radha takes breakfast in the morning.
मैं स्कूल के लिए रोज 9:00 बजे तैयार होता हूं।
I get ready for school everyday at 9:00.
मैं 10:00 बजे स्कूल पहुंचता हूं।
I reach school at 10:00.
मेरा स्कूल 2:00 बजे दोपहर बाद खत्म होता है।
My school gets over at 2:00 pm.
वे लोग अपने भाइयों के साथ बाहर खेलने जाते हैं।
They go out to play with their brothers.
मैं सोने से पहले ब्रश करता हूं।
I brush before going to bed.
राम पत्र लिखता है।
Ram writes a letter.
श्याम बाजार जाता है।
Shyam goes to market.
बच्चे मैदान में खेलते हैं।
The children play in the field.
श्याम मुझसे बात करता है।
Shyam talks to me.
गाय घांस खाती है।
Cow eats grass.
गायें घास खाती है।
Cows eat grass.
सुभम और मनीष दूध पीते हैं।
Subham and manish drink milk.
सूर्य प्रकाश देता है।
The sun gives light.
तुमलोग झूठ बोलते हो।
You tell a lie.
हमलोग किताब पढ़ना जानते हैं।
We know how to read book.
इसे पढ़ें–
Negative Sentences
Present Indefinite Tense Negative Sentences को English में Translate करने के नियम –
- सबसे पहले subject को लिखते हैं।
- subject को लिखने के बाद do not या does not का प्रयोग subject के अनुसार किया जाता है। do/does not के जगह पर don't , doesn't का प्रयोग कर सकते हैं।
- इसके बाद verb की first form को लिखते हैं फिर उसके बाद other words को लिखा जाता है।
Structure
Subject + do/does + not + Verb(first form) + Other words.
सिंपल प्रेजेंट टेंस एग्जांपल
राम, श्याम और मोहन फुटबॉल नहीं खेलता है।
Ram, Shyam and Mohan do not play football.
राम रात में चाय नहीं पीता है।
Ram does not take tea at night.
श्याम के पिताजी रविवार को ऑफिस नहीं जाते हैं।
The father of Shyam does not go to office on Sunday.
रमन और सोहन इस पोशाक में अच्छे नहीं दिखता है।
Raman and Mohan do not look good in this dress.
आप अपनी गलती नहीं मानते हैं।
You do not admit your mistake.
वह बोलने से पहले नहीं सोचती है।
She does not think before speaking.
वह लड़का यहाँ नहीं आता है।
That boy doesn't come here.
आप आम नहीं लाते हैं।
You don't bring mango.
संदीप नहीं पढ़ता है।
Sandip doesn't read.
विकाश नदी में नहीं नहाता है।
Vikash doesn't bath in the river.
सोहन क्रिकेट नहीं खेलता हैै।
Sohan doesn't play cricket.
मैं चावल नहीं खाता हूं।
I don't eat rice.
हमलोग झूठ नहीं बोलते हैं।
We don't tell a lie.
मेरी गाय दूध नहीं देती है।
My cow doesn't give milk.
मेरी गायें दूध नहीं देती है।
My cows don't give milk.
चंदन और रमन नहीं जानता है।
Chandan and Raman don't know.
Note: - जब subject, third person singular number में हो तब does not तथा अन्य subject के साथ do not का प्रयोग करें।
इसे हम ऐसे भी समझ सकते हैं ।
जब subject के रूप में I, We, You, They और Plural Noun होता है जैसे– राम और मोहन, सीता, गीता और रीता इस तरह के subject में do not का प्रयोग करें।
इसके अलावा यदि subject के रूप में He, She या Singular Noun रहे जैसे– राम, मोहन, सोहन, रोहित, मोहित तो does not का प्रयोग करें।
इसे पढ़ें–
Interrogative Sentences
Present Indefinite Tense Interrogative Sentence को English में Translate करने के नियम –
- अनुवाद का प्रारंभ Do/Does से करें।
- Do/Does के बाद subject को लिखें।
- subject के बाद Verb की first form को लिखें।
- verb के बाद object और complement को लिखें।
Note– Interrogative Sentence जब 'क्या' से शुरू होता तब 'क्या' का अंग्रजी 'what' नहीं लिखा जाता है इसके बदले auxiliary verb पहले लिखा जाता है।
Structure
Do/Does + Subject + Verb(first form) + Other words?
सिंपल प्रेजेंट टेंस एग्जांपल
क्या वह कई प्रकार की किताबें पढ़ती है?
Does she read various type of books?
क्या मैं क्रिकेट खेलना पसंद करता हूं?
Do I like to play cricket?
क्या राधा प्रतिदिन पुस्तकालय जाया करती है?
Does Radha go to the library everyday?
क्या सीता इस बाजार में खरीदारी के लिए आती है?
Does Sita come in this market for shopping?
क्या आप फिल्में देखना पसंद करते हैं?
Do you like to watch movies?
क्या वह हमेशा उस बाजार से खरीदारी करती है?
Does she always shop from that market?
क्या आप पर विभिन्न प्रकार के खाना खाते हैं?
Do you eat different types of food?
क्या राम मधुर गाने सुनना पसंद करता है?
Does Ram like to listen to melodious songs?
क्या राम दूध पिता है?
Does Ram drink milk?
क्या यह गाय दूध देती थी?
Does this cow give milk?
क्या तुम बच्चों को पिटते हो?
Do you beat the children?
क्या वह रोज यहाँ सोता है?
Does he sleep here daily?
क्या कुत्ते रात में भूँकतें हैं?
Do the dogs bark at night?
क्या तुम विज्ञान पढ़ते हो?
Do you read science?
क्या संदीप प्रतिदिन स्कूल जाता है?
Does sandip go to school daily?
क्या भारतीय किसान मेहनत करते हैं?
Do indian farmers labour?
क्या राम मिठाई पसंद करता है?
Does Ram like sweet?
क्या दीपक गाड़ी चलाना चाहता है?
Does Deepak want to drive a car?
Negative-Interrogative Sentences
Present Indefinite Tense Interrogative Sentences के हिंदी वाक्य में 'नहीं' शब्द जुड़ा हुआ हो तो अंग्रेजी अनुवाद के नियम –
- सबसे पहले Do/Does से लिखें।
- Do/Does के बाद subject को लिखें।
- subject के बाद not और Verb की first form को लिखें।
- verb के बाद object और complement को लिखें।
Structure
Do/Does + Subject + not + Verb(first form) + Other words?
सिंपल प्रेजेंट टेंस एग्जांपल
क्या बच्चे कक्षा में शोर नहीं मचाता है?
Doe the children not make a noise in the class?
क्या वह मरीजों को रक्तदान नहीं करता है?
Does he not donate blood to patients?
क्या कुछ लड़के इस नदी में स्नान नहीं करते हैं?
Does some boy not take bath in this river?
क्या कुछ महिलाएं अपना गृह कार्य अच्छी प्रकार नहीं करती है?
Do some women not do their homework well?
क्या तुम एक अधिकारी बनना नहीं चाहते हो?
Don't you want to be an officer?
क्या मैं तुम्हें विज्ञान नहीं पढ़ाता हूं?
Don't I teach you science?
क्या मदन शराब नहीं पिता है?
Does Madan not drink wine?
क्या यह गाय दूध नहीं देती है?
Does this cow not give milk?
क्या तुम अपने भाइयों को नहीं पिटते हो?
Do you not beat your brothers?
क्या मैं रोज यह काम नहीं करता हूं?
Do I not do this work everyday?
क्या कुत्ते रात में नहीं भूँकतें हैं?
Do the dogs not bark night?
क्या तुम विज्ञान नहीं पढ़ते हो?
Do you not read science?
क्या संदीप प्रतिदिन स्कूल नहीं जाता है?
Does sandip not go to school daily?
क्या भारतीय किसान मेहनत नहीं करते हैं?
Do indian farmers not labour?
क्या राम मिठाई पसंद नहीं करता है?
Does Ram not like sweet?
क्या दीपक गाड़ी नहीं चलाना चाहता है?
Do Deepak not want to drive a car?
यहां पर Does Ram not drink milk के जगह पर doesn't Ram drink milk भी लिख सकते हैं। ऐसा अक्सर spoken English में होता है।
Do + not = don't
Does + not = doesn't
Interrogative Sentences with 'Wh' Family
जब किसी हिन्दी वाक्य के बीच में प्रश्नवाचक शब्द जैसे क्या,क्यों, कहां, किधर, किसने इत्यादि जुड़ा रहे तो उसे Interrogative Sentence कहा जाता है। इन शब्दों के group को wh family कहते हैं और इन शब्दों को wh words कहा जाता है।
Some important wh words
- What – क्या
- Who – कौन, किसने, किन्होंने
- Whom – किसे, किसको, किनसे
- Whose – किसका, किसकी, किसके, किनका
- Which – कौन सी, किस
- Why – क्यों, किसलिए
- Where – कहां
- How much – कितना, कितनी ( Singular )
- How many – कितना, कितनी ( Plural )
- Where – कहां, किधर
- When – कब, किस समय
- How – कैसे, कैसा, कैसी
- How long – कब तक
Structure
Wh-word + do/does + subject + verb + other words?
सिंपल प्रेजेंट टेंस एग्जांपल
आप किस क्लास में पढ़ते हैं?
In which class do you study?
तुम किन्हें पसंद करते हो?
whom do you like
तुम क्या करना चाहते हो?
what do you want to do?
आप ऐसा क्यों करना चाहते हैं?
Why do you want to do this?
आप कब काम करते हैं?
when do you work?
आप कहाँ रहते हैं?
where do you live?
सीता क्या खाती है?
what does sita eat?
आपका भाई कैसे पढ़ता है?
How does your brother read?
तुम क्यों लिखते हो?
why do you write?
बच्चे क्यों आते हैं?
why do children come?
वे लोग झूठ क्यों बोलते हैं?
Why do they tell a lie?
तुम गाना कब सुनते हो?
When do you listen song?
राम रात में कब सोता है?
When does Ram sleep at night?
तुम अब स्कूल क्यों जाते हो?
Why do Ram go to school now?
तुम वहां क्या करते हो?
What do you do there?
Negative-Interrogative Sentences With 'Wh' Family
Structure
Wh-word + do/does + subject + not + verb + other words?
सिंपल प्रेजेंट टेंस एग्जांपल
आपका भाई प्रतिदिन स्कूल क्यों नहीं जाता है?
Why doesn't your brother go to school every day?
उसकी गाय दूध क्यों नहीं देती है?
Why doesn't his cow give milk?
आप अपने भाइयों को क्यों नहीं डांटते हैं?
Why don't you scold your brothers?
आप इस बात को क्यों नहीं समझते हैं?
Why don't you understand this matter?
आप कहाँ नहीं रहते हैं?
where do you not live?
सीता क्या नहीं खाती है?
what does sita not eat?
आपका भाई कैसे नहीं पढ़ता है?
How does your brother not read?
तुम क्यों नहीं लिखते हो?
why do you not write?
बच्चे क्यों नहीं आते हैं?
why do children not come?
वे लोग झूठ क्यों नहीं बोलते हैं?
Why do they not tell a lie?
तुम गाना कब नहीं सुनते हो?
When do you not listen song?
राम रात में कब नहीं सोता है?
When does Ram not sleep at night?
तुम अब स्कूल क्यों नहीं जाते हो?
Why do Ram not go to school now?
तुम वहां क्या नहीं करते हो?
What do you not do there?
Note– जब 'क्या' subject के पहले रहता है , तब do/does का प्रयोग किया जाता है , 'what' का नहीं, लेकिन जब 'क्या ' subject के बाद होता है तब what और do/does दोनों का प्रयोग होता है।
Emphatic Sentences Of Simple Present Tense In Hindi
Simple Present Tense के वाक्यों को जोरदार बनाने के लिए हिंदी वाक्यों में तो है, ते हैं जैसा शब्द जुड़ा हुआ होता है।
Structure
Subject + do/does + Verb ( first form ) + other words.
जैसे–
मैं जाता तो हूं।
I do go.
वह लिखती तो है।
He does write.
राम पढ़ता तो है।
Ram does read.
मैं बोलता तो हूं।
I do speak.
हमलोग नाचते तो हैं।
We do dance.
Present Indefinite Tense All Structures | सिंपल प्रेजेंट टेंस फॉर्मूला
- Subject + verb1/verb5 + other words.
- Subject + do/does + not + verb + other words.
- Do/Does + subject + verb + other words?
- Do/Does + subject + not + verb + other words?
- Wh-word + do/does + subject + verb + other words?
- Wh-word + do/does + subject + not + verb + other words?
Double verbs In Simple Present Tense
अब हम ऐसे वाक्यों पर विचार करेंगे जिनमे दो verb का प्रयोग किया गया हो जैसे:- श्याम खेलना चाहता है। यहां इस वाक्य में ' खेलना ' और ' चाहता ' दो verbs हैं। इस वाक्य की बनावट से यह समझ में तो आता है कि वाक्य का अनुवाद Present Indefinite Tense के अनुसार होगा लेकिन इसका अनुवाद कैसे करना है यह समझना जरुरी है तो आइए जानते हैं
ऐसे वाक्यों को बनाने के लिए नीचे दिए गए Structure का करें
Structure
Subject + want / wants + to + verb( first form ) + other words.
सिंपल प्रेजेंट टेंस एग्जांपल
मैं खाना खाना चाहता हूं।
I want to eat food.
मैं देखना चाहता हूं।
I want to see.
आप अंग्रेज़ी भाषा सीखना चाहते हैं।
You want to learn English language.
राम सीता से मिलना चाहते हैं।
Ram wants to meet Sita.
हमलोग रामायण पढ़ना चाहते हैं।
We want to read Ramayana.
हमलोग अमेरिका जाना चाहते हैं।
We want to go to America.
वे लोग शादी करना चाहते हैं।
They want to get married.
तुमलोग झारखंड जाना चाहते हो।
You want to go to Jharkhand.
राम और श्याम यहां ठहराना चाहते हैं।
Ram and Shyam want to stay here.
तुम खेलना चाहते हो।
you want to play.
Some more examples of Simple Present Tense In Hindi
आप क्या खाना चाहते हैं?
What do you want to eat?
क्या तुम सोना चाहते हो?
Do you want to sleep?
मोहन कोनसा किताब पढ़ना चाहता हैं?
Which book does Mohan want to read?
वे लोग दोपहर में क्यों सोना चाहते हैं?
Why do they want to sleep in the afternoon?
राम किसान बनना क्यों चाहते हैं?
Why does Ram want to be farmer?
सोहन इस नदी में स्नान करना नहीं चाहता है।
Sohan does not want to bathe in this river.
सुमन शादी करना नहीं चाहता है।
Suman does not want to get married.
रोहित अमेरिका जाना क्यों नहीं चाहता है?
Why does Rohit not want to go to Amerika?
राम और मोहन क्यों नहीं पढ़ना चाहता है?
Why do Ram and Mohan not want to read?
आप अंगरेजी सीखना क्यों नहीं चाहते हैं?
Why do you not want to learn English?
अगर 'चाहता है' के जगह कोई दूसरी क्रिया होता है तो भी हम इसी प्रकार बनाते हैं
सिंपल प्रेजेंट टेंस एग्जांपल
क्या वह खेलने कि कोशिश करती है?
Does she try to play?
वह तंग करने आती है।
She comes to vex.
वह तंग करने क्यों नहीं आती है?
Why doesn't she come to vex?
मैं सच बोलना पसंद करता हूं।
I like to speak the truth.
तुमलोग झूठ बोलना पसंद क्यों करते हो?
Why do you like to tell a lie?
हमलोग किसान की मदद करना पसंद करते हैं।
We like to help the farmer.
हमलोग गरीबों को सताना पसंद नहीं करते हैं।
We do not like to torture the poor.
वे लोग मेहनत करने कि कोशिश करते हैं।
They try to work hard.
वे लोग मेहनत करने कि कोशिश क्यो नहीं करते हैं?
Why don't they try to work hard?
वे लोग पढ़ने कि कोशिश नहीं करते हैं।
They do not try to read.
अब हम ऐसे वाक्यों पर विचार करेंगे जिनमे दो verbs होता है और एक verb 'जानता है' या 'सीखता है' रहता है।
जैसे–
1. मोहन तैरना जानता है।
2. मोहन तैरना सीखता है।
ऐसे वाक्यों को बनाने के लिऐ नीचे दिए गए structure का प्रयोग करें
Structure
1. Subject + know/knows + how to + verb( first form) + other words.2. Subject + learn/learns + how to + verb( first form ) + other words.
सिंपल प्रेजेंट टेंस एग्जांपल
वह खाना बनाना जानती है।
She knows how to cook food.
राम और श्याम क्रिकेट खेलना जानता है।
Ram and Mohan know how to play cricket.
तुम यह काम करना जानते हो।
You know how to do this work.
मैं चाय बनाना जानता हूं।
I know how to prepare tea.
वह तैरना सीखता है।
He learns how to swim.
श्याम कार चलाना जानता है।
Shyam knows how to drive a car.
वह साइकिल चलाना सीखता है।
He learns how to ride a bicycle.
आप इस काम को करना सीखते हैं।
You learn how to do this work.
आप इस गाड़ी को start करना जानते हैं।
You know how to start this car.
वह सफल होना जानती है।
She knows how to be successful.
Some more examples Of Simple Present Tense In Hindi
वह खाना बनाना नहीं जानती है।
She does not know how to cook.
वह इस गाड़ी को start करना नहीं जानती है।
She does not know how to start this car.
क्या तुम खेलना जानते हो?
Do you know how to play?
क्या मोहन तैरना जानता है?
Does Mohan know how to swim?
क्या तुम खेलना नहीं जानते हो?
Don't you know how to play?
क्या मोहन तैरना नहीं जानता है?
Does Mohan not know how to swim?
वे लोग पढ़ना क्यों सीखते हैं?
Why do they learn how to read?
हमलोग पैसा कमाना क्यों सीखना चाहते हैं?
Why do we want to learn how to make money?
वे लोग पढ़ना क्यों नहीं सीखते हैं?
Why don't they learn how to read?
हमलोग पैसा कमाना क्यों नहीं सीखना चाहते हैं?
Why don't we want to learn how to earn money?
Present Indefinite Tense में Object और Complement का पहचान
अब हम ऐसे वाक्यों पर विचार करेंगे जिनमे Object और Complement दोनों होता है उन हिंदी वाक्यों को अंग्रेजी अनुवाद करते वक्त हमें सबसे पहले object का प्रयोग करना होता है फिर Complement का प्रयोग करना होता है लेकिन इसमें मुख्य सवाल यह है की Object और complement का पहचान कैसे करें यदि आपसे लंबे हिंदी वाक्य का अनुवाद नहीं हो पाता है तो आप इसे अच्छे से पढ़ें और समझें।
Object का पहचान–
जिस शब्द पर कर्ता का प्रभाव पड़ता है वह object होता है।
Object पर कर्ता का प्रभाव दो तरह से पड़ता है।
- Direct प्रभाव
- Indirect प्रभाव
Direct प्रभाव वह होता है जिस प्रभाव को हम देख सकते हैं और जिस object पर direct प्रभाव पड़ता है वह Direct object होता है।
जैसे– राम आम खाता है।
हम यहां राम के द्वारा खाए गए आम पर पड़े प्रभाव को देख सकते हैं।
Indirect प्रभाव वह होता है जिस प्रभाव को हम नहीं देख सकते हैं और जिस Object पर Indirect प्रभाव पड़ता है वह Indirect object होता है।
जैसे– राम मेरे भाई को पीटता है।
Object को पहचानने के Trick
Direct object के लिए– कर्ता में क्या लगाकर प्रशन करने पर जो उत्तर प्राप्त होता है वह Direct object होता है।
Indirect object के लिए – कर्ता में किसको लगाकर प्रशन करने पर जो उत्तर प्राप्त होता है वह Indirect object होता है।
हिंदी से अंग्रेजी translation करते वक्त हम पहले direct object को लिख सकते हैं या फिर Indirect object को पहले लिख सकते हैं।
यदी आप Direct object को पहले लिखना चाहते हैं तो नीचे दिए गए Structure को follow करें
Subject + V1/V5 + direct object + to + indirect object + complement.
यदि आप Indirect object को पहले लिखना चाहते हैं तो नीचे दिए गए Structure को follow करें
Subject + V1/V5 + indirect object + direct object + complement.
Complement का पहचान–
जिस शब्द पर कर्ता का प्रभाव नहीं पड़ता है वह Complement होता है।
जैसे– वह दिल्ली जाती है।
Present Indefinite Tense का प्रयोग Future Time के साथ
अब हम ऐसे वाक्यों पर विचार करेंगे जो बनावट से तो future tense का लगता है परंतु इसका अनुवाद Present Indefinite Tense में होता है। इस विषय में जानकारी लेने से पहले हम future plan के बारे में जानते हैं Plan को हम दो भागों में बांटकर आपको समझाने की कोशिश करते हैं
1. Fix plan – Fix plan वह होता है जिसके होने की संभावना बहोत ज्यादा हो या जिस plan को publicly लिया गया हो उसे हम fix plan कहते हैं।
जैसे–
1. ट्रेन 10 बजे खुलेगी।
2. टेस्ट मैच कल आरम्भ होगा।
3. राष्ट्रपति यहां सोमवार को आयेंगे।
4. कल मतदान आरंभ होगा।
5. परीक्षा 1 जून से शुरू होगी।
इस तरह के वाक्यों का अनुवाद Present Indefinite Tense Rule के द्वारा किया जाता है।
1. Train starts at 10 o'clock.
2. Test match starts tomorrow.
3. The President comes here on Monday.
4. Voting begins tomorrow.
5. The exam starts from 1 june.
2. Not fix plan – Not fix plan वह होता है जिसके होने की संभावना कम हो या जिस plan को एक व्यक्ति के द्वारा लिया गया हो उसे हम Not fix plan कहते हैं।
जैसे–
1. मोहन घर जाएगा।
2. तुम क्रिकेट खेलोगे।
3. श्याम दिल्ली जायेगा।
4. हमलोग कार खरीदेंगे।
5. मोहन तुम्हारे पास जाएगा।
ऐ तरह के वाक्यों का अनुवाद future indefinite tense में होगा क्योंकि ये सारे वाक्यों में किया गया plan व्यक्तिगत plan है और इसके होने की संभावना बहुत कम होती है।
Use of Present Indefinite Tense In Hindi | Use of Simple Present Tense In Hindi
1. Simple present tense का प्रयोग habitual action , daily routine action का बोध कराने में होता है।
जैसे –
मैं सुबह में जल्दी उठता हूं।
I get up early in the morning.
वह रोज चार बजे उठती है।
She gets up at four o'clock every day.
2. इस Tense का प्रयोग universal truth , eternal truth में किया जाता है।
जैसे–
Universal truth के लिए
सूरज पूरब में उगता है।
The sun rises in the east.
शहद मीठा होता है।
Honey is sweet.
आग गर्म होता है।
The fire is hot.
Eternal truth के लिए
पृथ्वी सूरज के चोरों ओर चक्कर लगाता है।
The earth moves around the sun.
पानी 100डिग्री पर उबलता है।
The water boils at 100 degrees.
3. इस Tense का प्रयोग fixed future plan action के लिए किया जाता है।
जैसे–
टेस्ट मैच कल शुरू होगा।
The Test match starts tomorrow.
प्रधानमंत्री कल यहां आएंगे।
The Prime Minister comes here tomorrow.
ट्रेन 10 बजे खुलेगी।
The train starts at 10 o'clock.
4. इस Tense का प्रयोग मजबूरी वाले वाक्यों के साथ किया जाता है।
जैसे –
मुझे अंग्रेजी पढ़ना पड़ता है।
I have to read English.
मुझे रात में सोना पड़ता है।
I have to sleep at night.
मुझे आपको बताना पड़ता है।
I have to tell you.
[ 45+ ] Present Indefinite Tense Examples In Hindi | Present Indefinite Tense Sentences
- राम जाता हैं।
- Ram goes.
- श्याम रोज आम खाता है।
- Shyam eats mango daily.
- तुम रोज पटना जाते हो।
- You go to Patna daily.
- वह लड़का यहाँ क्रिकेट खेलता है।
- That boy plays cricket here.
- श्याम रोज सुबह में गाना सुनता है।
- Shyam listens to the song every morning.
- तुम रोज यहां क्यों नहीं आते हो?
- Why don't you come here daily?
- सूरज पूरब में उगता है।
- The sun rises in the east.
- चीनी मीठा होता है।
- Sugar is sweet.
- रमेश नदी में स्नान करता है।
- Ramesh baths in the river.
- आप अपने दोस्तों से इसे शेयर क्यों नहीं करते हैं?
- Why don't you share this with your friends?
- लता पढ़ती है।
- Lata reads.
- लता कहाँ पढ़ती हैं?
- Where does Lata read?
- तुम क्यों नहीं पढ़ते हो?
- Why do you not read?
- तम कैसे पढ़ते हो?
- How do you read?
- तुम वहाँ कब जाते हो?
- When do you go there?
- मैं उसे नहीं जानता हूं?
- I do not know him.
- क्या तुम मुझे बता सकते हो कि वह कहां रहता है?
- Can you tell me that where does he lives?
- क्या तुम मुझे बता सकते हो की उसका नाम क्या है?
- Can you tell me that what is his name?
- क्या तुम प्रियंका का घर बता सकते हो?
- Can you tell me Priyanka's house?
- तुम आजकल दिखाई नहीं देते हो।
- You don't appear now a days.
- तुम अंग्रेजी क्यों नहीं पढ़ते हो?
- Why do you not read English?
- तुम्हारे पिताजी कहां रहते है।
- Where does your father live?
- उसे थोड़े ही पता है की वह रोज कहां जाता है?
- He doesn't know that does he go there?
- राधा चाय बनाना जानती है।
- Radha knows how to prepare tea.
- मेरी पत्नी कार चलाना नहीं जानती है।
- My wife doesn't know how to drive a car.
- श्याम और राम तैरना जानता है।
- Shyam and Ram know how to swim.
- क्या तुम अंग्रेजी बोलना जानते हो?
- Do you know how to speak English?
- वह खेलता ही रहता है।
- He does nothing but play.
- वह पढ़ता ही रहता है।
- He does nothing but read.
- वह सोता ही रहता है।
- He does nothing but sleep.
- यह हवाई जहाज 8 बजे खुलेगी।
- This aeroplane take off 8o'clock.
- मैं तुमसे रोज मिलना चाहता हूँ।
- I want to meet you daily.
- क्या वे लोग यह काम धन के लिए करते हो?
- Do they do this work for money?
- क्या आप जानते है कि वह एक डॉक्टर बनेगा?
- Do you know that he will be a doctor?
- मैं जानता हूँ परन्तु मुझे शक है।
- I know but I have doubt .
- तुम मेरे लिए क्या करते हो?
- What do you do for me?
- लोग कैसे अपने आदमियों को ठगते है?
- How do people cheat their own relatives?
- क्या आप अपनी आँखें बंद कर लेते हैं?
- You close your eyes?
- मुझे आपकी मदद की जरूरत नहीं है।
- I don't need your help.
- मैं सभी को प्यार करता हूँ।
- I love to all.
- मैं महसूस करता हूँ जो आप करते है।
- I feel what you feel.
- शिक्षामंत्री कल नहीं आयेंगे।
- Education minister doesn't come tomorrow.
- क्या मतदान कल शुरू होगा?
- Does the poll start tomorrow?
- क्या प्रधानमंत्री कल आयेंगे?
- Does the P.M. come tomorrow?
- आप कब दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे?
- When do you depart for Delhi?
- वह दिल्ली के लिए कल रवाना होगा।
- He will depart for Delhi tomorrow.
Some Quiz For Practice
Present Indefinite Tense Exercise In Hindi with Answer
Present Indefinite Tense Exercise In Hindi - 1
- तुम अंग्रेज़ी पढ़ते हो।
- लता तुम्हारे घर आती है।
- तुम मुंबई में रहते हो।
- राम फिल्म देखता हैं।
- तुम्हारे भाई तुमको पीटता है।
- मैं गेंद खेलता हूं।
- हमलोग गाना गाते हैं।
- तुम अपना पाठ याद करते हो।
- हमलोग बच्चो को पढ़ाते हैं।
- स्कूल का चपरासी यहां आता है।
- वह नाचना जानती है।
- मैं खाना बनाना सीखता हूं।
- हमलोग साइकिल चलाना जानते हैं।
- तुमलोग अंगरेजी बोलना जानते हो।
- हमलोग पैसा कमाना सीखते हैं।
- हमलोग गीत गाना चाहते हैं।
- तुमलोग घर में रहना चाहते हो।
- तुमलोग दोस्ती करना चाहते हो।
- सीता बाजार जाना चाहती है।
- संदीप सिनेमा देखना चाहता है।
Present Indefinite Tense Exercise In Hindi - 2
- श्याम गाना नहीं सुनता है।
- विकाश नहीं दौड़ता है।
- संदीप वीडियो नहीं बनता है।
- बंटी आम नहीं खाता है।
- अजित दिन में नहीं सोता है।
- मैं विज्ञान नहीं पढ़ता हूं।
- वह अपने बच्चो को प्यार नहीं करता है।
- मोहन गरीबों की मदद नहीं करता है।
- मेरे भाई काम नहीं करता है।
- कवि कहानी नहीं लिखता है।
- राम गाना गाना नही जानता हैं।
- राम, मोहन और सीता पत्र लिखना नहीं जानते हैं।
- श्याम गाना गाना नही सीखता हैं।
- आप इस गाड़ी को start करना नहीं जानते हैं।
- राम खर्च करना नहीं चाहता है।
- हमारे पापा job करना नहीं चाहते हैं।
- दीपक फिल्म देखना नहीं चाहता है।
Present Indefinite Tense Exercise In Hindi - 3
- क्या तुम अंग्रेजी पढ़ते हो?
- क्या वह मुझे अंग्रेजी पढ़ता है?
- क्या आप रात में सिनेमा देखतो हो?
- क्या क्या तुम्हारा भाई अब वहां नहीं जाता है?
- क्या तुम हमारे दुकान पर आते हो?
- क्या प्रधान मंत्री गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं?
- क्या हम मेहनत करते हैं?
- क्या दिलीप सागर को जानता है?
- क्या दूध हमारे शरीर को मजबूत बनाता है?
- क्या सोनू गाड़ी चलाता है?
- क्या तुमलोग खाना बनाना जानते हो?
- क्या मदन अंग्रेजी बोलना सीखता है?
- क्या आपकी पत्नी को पत्र लिखना आता है?
- क्या तुम बच्चों को पढ़ाना जानती हो?
- क्या तुम गरीबों की मदद करना चाहते हो?
- क्या वे लोग टीवी देखना चाहते हैं?
- क्या किसान कड़ी मेहनत करना चाहते हैं?
- क्या तुम्हारा भाई पढ़ना चाहता है?
- क्या तुम नदी में तैरना पसंद करते हो?
Present Indefinite Tense Exercise In Hindi - 4
- क्या मोहन प्रतिदिन क्रिकेट नहीं खेलता है?
- क्या आपलोग उसे नहीं जानते हैं?
- क्या वह लड़का स्कूल नहीं जाता है?
- क्या तुम्हारी दादी तुम्हे कहानी नहीं सुनती है?
- क्या शिक्षक प्रतिदिन स्कूल नहीं आते हैं?
- क्या सीता गाना नहीं गाती है?
- क्या मोहन यह काम नहीं करता है?
- क्या तुम पटना नहीं जाते हो?
- क्या वह रोज स्कूल नहीं जाती है?
- क्या तुम्हारा भाई अंग्रेजी नहीं जानता है?
- क्या तुमको गाली देना नहीं आता है?
- क्या सीता भोजन बनाना नहीं जानती है?
- क्या हमें अंग्रेजी बोलना नहीं सीखते है?
- क्या वे लोग नदी में तैरना नहीं जानता है?
- क्या तुम सफल होना नहीं जानते हो?
- क्या हमलोग job करना नहीं चाहते हैं?
- क्या श्याम का भाई नदी में स्नान करना नहीं चाहता है?
- क्या तुम इस समय खाना बनाना नहीं चाहते हो?
- क्या तुम science पढ़ना नहीं चाहते हो?
- क्या राम का भाई, श्याम खेलना नहीं चाहता है?
Present Indefinite Tense Exercise In Hindi - 5
- राम क्या करता है?
- आप क्या पढ़ाते हैं?
- राम अंग्रेजी बोलना कहां सिखते है?
- रमेश किन्हें पसंद करता है?
- तुम कैसे सच बोलते हो?
- मैं सब कुछ क्यों जानता हूं?
- तुम्हारी गाय क्या देती है?
- हमलोग बाजार क्यों जाते हैं?
- बच्चे क्या कहते हैं?
- आप क्या काम करते हैं?
- सुबह में हम क्यों जाते हैं?
- वे लोग नदी में तैरना क्यों सिखते हैं?
- राम चाय बनाना कहां सीखता है?
- आपलोग घोड़े की सवारी करना कहां सिखते हैं?
- सोहन क्या करना जानता है?
- सीता भोजन पकाना क्यों सीखती है?
- वे लोग क्यों सीखना चाहते हैं?
- तुम्हारे पापा क्या करना चाहते हैं?
- श्याम का भाई कहां जाना चाहते हैं?
- राहुल किस देश में रहना चाहते हैं?
- रोहित शादी करना क्यों चाहता है?
Present Indefinite Tense Exercise In Hindi - 6
- हमलोग रात में क्यों नहीं जाते हैं?
- चोर पुलिस से क्यों डरता है?
- भगवान कहां नहीं रहते हैं?
- तुम दिल्ली में क्यों नहीं रहता है?
- तुम्हारा भाई लोग यह काम क्यों नहीं करता है?
- यह कुत्ता क्यों नहीं भूंकत हैं?
- श्याम सुबह में क्यों नहीं दौड़ता है?
- वे लोग तुमको क्यों पीटता है?
- सोहन यह काम क्यों नहीं करता है?
- तुम उससे बात क्यों नहीं करते हो?
- वे लोग नदी में तैरना क्यों नहीं सिखते हैं?
- राम चाय बनाना कहां नहीं सीखता है?
- आपलोग घोड़े की सवारी करना क्यों नहीं सिखते हैं?
- राम अंग्रेजी बोलना क्यों नहीं सिखते है?
- सोहन क्या नहीं करना जानता है?
- सीता भोजन पकाना क्यों नहीं सीखती है?
- तुम पढ़ना क्यों नहीं चाहते हो?
- विकाश तुम्हारे घर क्यों नहीं जाना चाहता है?
- तुमलोग किस घर में रहना चाहते हो?
- तुमलोग क्या खरीदना चाहते हो?
- तुमलोग दिल्ली क्यों जाना चाहते हो?
Read Also
- Fruits Name In Hindi And English
- Vegetables Name In Hindi And English
- Kitchen Items Name In Hindi And English
- Flowers Name In Hindi And English
- Colour Name In Hindi And English
- Animals Name In Hindi And English
- 50 Birds Name In Hindi And English
- Fish Name In Hindi And English
- 50 Tree Name In Hindi And English
- Jewels and Ornaments Name in Hindi and English
- 50 Musical Instrument Name In Hindi And English
- 50 Vehicles Name In Hindi and English
- Festivle Name In Hindi And English
- Dry Fruit Name In Hindi And English
- 50 Water Animals Names In Hindi And English
- 120 + Household Things Name In Hindi and English
- Shapes Name In Hindi And English
- Metals Names In Hindi And English
- Pulses Name In Hindi And English
Present Indefinite Tense Exercise In Hindi To English Answers
Exercise - 1
- You study english.
- Lata comes to your house.
- You live in mumbai.
- Ram watches the film.
- Your brother beats you.
- I play ball.
- We sing a song.
- You remember your lesson.
- We teach children.
- The school peon comes here.
- She knows how to dance.
- I learn how to cook food.
- We know how to cycling.
- You know how to speak English.
- We learn how to earn money.
- We want to sing a song.
- You want to stay at home.
- You want to be friends.
- Sita wants to go to the market.
- Sandeep wants to watch cinema.
Exercise - 2
- Shyam does not listen to the song.
- Vikash does not run.
- Sandeep does not make a video.
- Bunty does not eat mangoes.
- Ajit does not sleep during the day.
- I do not teach science.
- He does not love his children.
- Mohan does not help the poor.
- My brother does not work.
- The poet does not write the story.
- Ram does not know how to sing a song.
- Ram, Mohan and Sita do not know how to write a letter.
- Shyam does not learn how to sing.
- You do not know how to start this car.
- Ram does not want to spend.
- Our father does not want to do the job.
- Deepak does not want to watch the film.
Exercise - 3
- Do you study english?
- Does he teach me english?
- Do you watch cinema at night?
- Doesn't your brother go there now?
- Do you come to our shop?
- Does the Prime Minister hoist the national flag on Republic Day?
- Do we work hard?
- Does Dilip know Sagar?
- Does milk make our body strong?
- Does Sonu drive a car?
- Do you know how to cook food?
- Does Madan learn how to speak English?
- Does your wife know how to write a letter?
- Do you know how to teach children?
- Do you want to help the poor?
- Do they want to watch TV?
- Do farmers want to work hard?
- Does your brother want to study?
- Do you like swimming in the river?
Exercise - 4
- Do mohan not playcricket every day?
- Don't you know him?
- Doesn't that boy go to school?
- Doesn't your grandmother listen to you?
- Do teachers not come to school every day?
- Doesn't Sita sing?
- Doesn't Mohan do this?
- Don't you go to patna?
- Doesn't she go to school every day?
- Doesn't your brother know english?
- Don't you know how to abuse?
- Doesn't Sita know how to cook food?
- Do we not learn how to speak English?
- Do they not know to swim in the river?
- Don't you know how to succeed?
- Don't we want to do a job?
- Does Shyam's brother not want to bathe in the river?
- Do you not want to cook at this time?
- Don't you want to study science?
- Does Ram's brother, Shyam, not want to play?
Exercise - 5
- What does Ram do?
- What do you teach?
- Where does Ram learn how to speak English?
- Who does Ramesh like?
- How do you tell the truth?
- Why do I know everything?
- What does your cow give?
- Why do we go to the market?
- What do children say?
- What work do you do?
- Why do we go in the morning?
- Why do they learn how to swim in the river?
- Where does Ram learn how to prepare tea?
- Where do you learn how to ride on horse?
- What does Sohan know how to do?
- Why does Sita learn how to cook food?
- Why do they want to learn?
- What does your father want to do?
- Where does Shyam's brother want to go?
- In which country does Rahul want to live?
- Why does Rohit want to get married?
Exercise - 6
- Why don't we go at night?
- Why does a thief not afraid of the police?
- Where does God not live?
- Why don't you live in Delhi?
- Why doesn't your brother do this job?
- Why doesn't this dog bark?
- Why does Shyam not run in the morning?
- Why do they beat you?
- Sohan why doesn't it work?
- Why don't you talk to him?
- Why don't they learn how to swim in the river?
- Where does Ram not learn how to prepare tea?
- Why don't you learn how to ride a horse?
- Why does Ram not learn how to speak English?
- What does Sohan not know how to do?
- Why does Sita not learn how to cook food?
- Why do you not want to study?
- Why doesn't Vikash want to go to your house?
- In which house do you want to live?
- What do you want to buy?
- Why do you want to go to Delhi?
Read Also
आशा करता हूं कि आपको आज की पोस्ट Present Indefinite Tense In Hindi अच्छे से समझ में आया होगा। यदि आपको इससे संबंधित कोई doubt हो तो comment में पूछ सकते हैं।
Good method
ReplyDeleteIt's good. It's help so many studends.
ReplyDeleteThanks
DeleteThanks sir
ReplyDelete